जुरहरा थाना क्षेत्र में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। तब चोरों ने 2 लाख की नगदी और सोने चांदी का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अनिल पुत्र जयनारायण सैनी ने जुरहरा पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने सोमवार 12 बजे तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।