अहरौरा थाना क्षेत्र की पियरवा पोखरा में मड़ई को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से सोनकर जाति और दूसरे पक्ष से बिन्द जाति के लोग आपस में भिड़ गए। मड़ई को लेकर विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।