फतेहपुर: थरियांव के रामपुर भेदपुर के समीप अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा गांव निवासी अवधेश उर्फ मखदमू का 17 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ नीरज गांव के ही राजू का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। रात लगभग 9 बजे वापस लौटते समय जब यह लोग रामपुर भेदपुर के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से जा टकरायी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके