शहर भर में देर रात तक तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे और साउंड सिस्टम से ध्वनि प्रदूषण गंभीर समस्या बनता जा रहा है। शादी विवाह और अन्य आयोजनों में रात के समय तेज संगीत के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद अब तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कोई सख्त प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।