पंडारक थाना की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने लगभग 7 बजे बताया कि पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा फोरलेन के पास एक व्यक्ति दारू पीकर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान गश्त दल की पुलिस ने हंगामा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।