सतना रेलवे प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
सतना रेलवे प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से अचानक एक यात्री गिर गया जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया । ट्रेन से गिरने पर यात्री गंभीर घायल हो गया । यात्री का नाम छोटन कुमार बताया जा रहा है । GRP गंभीर घायल छोटन को शनिवार रात 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है । घायल यात्री कहां का निवासी है अभी जानकारी नहीं लग सकी है ।