करनाल: आईटीआई चौक के पास दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त टक्कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल।
Karnal, Karnal | Sep 5, 2024 आईटीआई चौक के पास दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त टक्कर जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पुलिस डायल 112 की गाड़ी में डालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।