कोटकासिम पुलिस थाना क्षेत्र के गांव धीर धोका गांव में गंभीर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है।पीड़ित शिवचरण ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि उसने कोटकासिम थाने में मामला दर्ज करवाया है। वह अपने घर पर काम कर रहा था तभी मोहित और उसके 7–8 साथियों ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज की उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।