सूरतगढ़: राठी स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, भामाशाहों का हुआ सम्मान
सूरतगढ़ के पीएम श्री सेठ रामदयाल राठी राजकीय स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाला प्रधान ने बुधवार दोपहर बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूल को सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।