आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरिया बाजार स्थित कार्यालय पर मंगलवार शाम भाजपा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ । होली मिलन समारोह कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और लोगों ने फूलों से जमकर होली खेली ।