डिफेंस कॉलोनी थाना की पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के एक घोषित बीसी को गिरफ्तार किया है। जो ऑटो लिफ्टिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम रावत के रूप में हुई है, यह हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि यह पहले से 9 मामलों में शामिल रहा है।