उन्नाव: भगवंतनगर में 15 साल से ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया
Unnao, Unnao | Jul 7, 2025 बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर में 15 साल से रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार दोपहर 03 बजे शव मिला था। मृतक राजेन्द्र उम्र 40 वर्ष मूल रूप से फतेहपुर जिले के खागा का रहने वाला था। मृतक के दो बच्चे है, मृतक राजेन्द्र लकड़ी का काम करता था। शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है जहाँ परिजनों ने सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी दी है।