बिक्रमगंज: वेतनमान और पेंशन को लेकर शिक्षकों और कर्मियों ने काला पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
बिक्रमगंज में वेतनमान एवं पेंशन के लिए बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मियों महासंघ पटना के निर्देश पर इंदु तपेश्वर सिंह महिला कालेज बिक्रमगंज में आज शनिवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा काला पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कारियों की मांग है कि 30 अप्रैल 2025 पटना उच्च न्यायालय के दिय आदेश को लागू किया जाए।