अतरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बेलसर गांव का है, जहां रंजय चौधरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया, लेकिन थाना प्रभारी ने डांट कर भगा दिया। बाद में डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद आवेदन लिया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई। ग्रामीणों में थाना प्रभारी के खिलाफ आक्रोश है।