हुज़ूर: भोपाल में अडाणी -हिंडनबर्ग मामले में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के दो विधायक वाटर कैनन के प्रेशर से गिरे नीचे
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2024 अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जेपीसी जांच और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। भोपाल में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इस दौरान पानी के प्रेशर से दो विधायक नीचे गिर गए।