श्योपुर: शौच के लिए गए युवक की सीप नदी में डूबने से मौत, कोतवाली थाने में मर्ग कायम
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगर घाट पर बुधवार को शाम 6 बजे शौच करने के लिए गये युवक सीप नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब नदी में तेरती युवक की लाश देखी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।