नियमताबाद कठौरी के गौसपुर गांव में सड़क की बदहाली गंभीर समस्या बन गई है। जल निगम की पाइपलाइन में लंबे समय से हो रहे लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है,स्थानीय आज बुधवार दोपहर 12 बजे निवासियों विजय कुमार रवि, राहुल, सुरेंद्र, मनोज, विमला देवी और पूनम सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि जल निगम की लापरवाही के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।