जंदाहा: जान्दाहा के लक्ष्मणपुर में गैस सिलेंडर लदी पिकअप ने किशोर को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का भारी हंगामा
जंदाहा (वैशाली): जंदाहा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुबारक (वार्ड संख्या 14) निवासी सुरेश राय के पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।