टिब्बी: हनुमानगढ़ जिला वॉलीबॉल संघ बना चैंपियन, सिलवाला खुर्द में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का समापन
क्षेत्र के सिलवाला खुर्द गांव के खेलगढ़ मैदान में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन जिला लीग का समारोहपूर्वक समापन हुआ। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर की कुल 16 पंजीकृत टीमों के 153 महिला खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया।