बरेली: शाही थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने मजदूर को पिकअप के आगे दिया धक्का, मौके पर हुई मौत
थाना शाही के गांव सेवा ज्वालापुर के रहने वाले 45 वर्षीय ओम शंकर के बेटे गजेंद्र कुमार ने बताया सुबह पिताजी अड्डे पर मजदूरी का काम करने के लिए गए थे। तभी गांव के ही रहने वाले महेंद्र से अड्डे पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान महेंद्र ने पिता के साथ मारपीट की और उनको अज्ञात पिकअप गाड़ी के आगे धक्का दे दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।