कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने सिसवा नगरपालिका स्थित एक निजी स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। अभियान में महिला हेल्पलाइन 181, मिशन शक्ति, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट भी वितरित किए गए।