जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र में पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात स्कॉर्पियो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकना बिगहा निवासी 36 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वाहन पटना से गया जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।