गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी झपट्टा मार गैंग से यात्रियों को कर रहा सतर्क
चलती ट्रेन में यात्रियों का झपट्टा मार के मोबाइल लेकर फरार होने वाले गैंग के प्रति यात्रियों को जीआरपी द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि वह यात्रा के दौरान ट्रेन की खिड़की या दरवाजे पर मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।