कानपुर: बिठूर में शराब के लती पति ने पत्नी से झगड़े के बाद लगाई फांसी
बिठूर के रमेल नगर, बाकरगंज निवासी मुकेश कुमार निषाद (32) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी सिया दुलारी व दो बच्चे कृष्णा व प्रांशु है। पत्नी ने बुधवार 11 बजे बताया कि मुकेश शराब के लती थे और आए दिन नशे में धुत होकर विवाद करते थे। मंगलवार सुबह मुकेश नशे में धुत होकर आया था, जिसके बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद मुकेश ने फंदा लगाकर जान दे दी।