सिवनी: महावीर जयंती पर सिवनी नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
Seoni, Seoni | Mar 30, 2026 भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर सिवनी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वजों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए।