गोरखपुर: एम्स गोरखपुर चिकित्सा अधिकारियों को पोस्टमार्टम के लिए अतिरिक्त दक्षता प्रदान करेगा, 13, 14 व 18 अगस्त को होगा प्रशिक्षण
जिले के चिकित्सा अधिकारियों को पोस्टमार्टम विधा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर और भी दक्षता प्रदान करेगा। साथ ही विवेचना से जुड़े विभिन्न स्तरों के पुलिस अधिकारियों का भी क्षमता संवर्धन किया जाएगा। इसके लिए इसी माह 13, 14 और 18 अगस्त को प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे।उक्त की सूचना आज दिन सोमवार दोपहर 2.19 पर मिली।