भगवा नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। एक किराना दुकान से बदमाश करीब 40 हजार रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। दुकान मालिक निर्मल जैन ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि दोपहर के समय उन्होंने अपनी दुकान पर नोटों से भरा बैग रखा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मौका पाकर बैग उठाकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला।