मुसाबनी: रूआम बुरू सेंदरा बोंगा धूमधाम से मनाया गया, क्षेत्र की खुशियली की कामना की
मुसाबनी प्रखंड स्थित रूआम बुरू सेंदरा बोंगा का आयोजन बुधवार को किया गया। 14 मौंजा के ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से पूजा का आयोजन किया गया। नायके बाबा के द्वारा पूजा अर्चना की गई और क्षेत्र की खुशियली की कामना की गई।पूजा अर्चना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार जंगली जानवरों को शिकार करने के लिए ग्रामीण जंगल के लिए प्रस्थान कर गए।