शिकोहाबाद में रेलवे स्टेशन रोड पर राह चलते एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को होश में लाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, महिला अपनी पहचान या पता नहीं बता पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।