महाराजगंज: पनियरा से भटहट मार्ग पर जंगल के पास ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल
पनियरा से भटहट मार्ग पर जंगल के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बरगदवा निवासी ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ऑटो में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कुत्ता सड़क पार करने लगा, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई