पलवल: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति को दूसरी महिला के साथ देखा, 7 पर उकसाने का केस
Palwal, Palwal | Sep 2, 2025 पलवल में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इस बारे में उसने अपने परिवार को बताया था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।