प्रयागराज: सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मंफोर्डगंज में 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शिक्षकों का धरने में उमड़ा जन सैलाब
1मई दिन बृहस्पतिवार समय लगभग 1:00 बजे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रयागराज के हजारों शिक्षकों ने अपनी लम्बित मांगो के समर्थन में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।यह धरना प्रांतीय कार्यसमिति के निर्णयानुसार प्रत्येक जिला इकाई में किया जा रहा है।