सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में सैलून में घुसकर दबंगों ने किया तांडव, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच जारी
थाना मंडी क्षेत्र के गणेश विहार सरदार कॉलोनी में सैलून में घुसकर दबंगों द्वारा की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। वीडियो में दर्जनों युवक सैलून के अंदर घुसकर सैलून संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।