समस्तीपुर: कुआ गांव में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ की गई मारपीट
बिथान थाना क्षेत्र के कुआ गांव के रहने वाले विपिन कुमार राय ने बताया कि उनके जमीन पर पड़ोसी घर बना रहे थे। सूचना पर वे अपने पिता एवं छोटे भाई के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ोसी को रोकने का प्रयास किया तो पड़ोसी तीनों लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।