मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी नगर में आज भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ मौके पर विधायक रहे मौजूद।
Munger, Munger | Mar 7, 2024 मुंगेर जिला भाजपा कार्यालय का आज उद्घाटन हो गया। उद्घाटन के मौके पर मुंगेर सदर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि विधि पूर्वक उद्घाटन करते हुए सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई। ततपश्चात प्रसाद ग्रहण कर सभी कार्यकर्ताओं ने सुरुचि पूर्ण भोजन ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता एवं पार्टी के लिए कार्यालय महत्वपूर्ण स्थल है।