भिंड के अटेर थाना इलाके के गडेर गांव स्थित गुजरी नहर में मृत अवस्था में प्रहलाद भदोरिया नामक युवक का शव पड़ा मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई सूचना लगते ही मौके पर पहुंची अटेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा लेकिन आज सूचनाकर्ता की सूचना पर से पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए बारीकी से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है