पलेरा: आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पलेरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार
आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पलेरा पुलिस ने विजयपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी अपराध के बाद से निरंतर फरार चल रहा था जिसकी सूचना पलेरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली तो पुलिस ने दविश देकर आरोपी को पकड़ कर मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।