बारां: हिंसक हो रहे बंदरों के आतंक से लोग भयभीत चूड़ी बाजार में डर कर पड़ोस की छत पर कूदी बालिका पैर हुआ फ्रेक्चर
Baran, Baran | Jul 27, 2024 शहर के विभिन्न इलाकों में बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान है। बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है, प्रशासन की ओर से बंदरों को पकडऩे के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे है। इससे लोगों में प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ रोष है। शहर के चुड़ी बाजार क्षेत्र में लाल मुह के बंदर के हमले से बचने के दौरान एक बालिका पडौस की छत पर कूद गई। जिससे पैर टूट गया।