इंदौर: मैकेनिक नगर में शादी समारोह के दौरान विवाद करने व पत्थर फेंकने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Indore, Indore | Jan 20, 2025 इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र मे आने वाले मैकेनिक नगर में जैन परिवार के शादी समारोह के दौरान मंडप कार्यक्रम के समय मोहन, कृष्णा, आदर्श और उनके साथियों द्वारा गालीगलोंच करने, मारपीट करने , पत्थर फैंककर गाडियों के कांच फोडने की रिपोर्ट फरियादी द्वारा कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन अहिरवार और आदेश मोर्य को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया।