इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेश नगर में महिला की बाथरूम में ताक-झाँक करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Jan 20, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाली एक महिला के द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उसी के मोहल्ले में आने जाने वाले उज्जवल नामक एक युवक के द्वारा उसके बाथरूम में अक्सर ताकझाक की जाती है। जिसे महिला ने यह कृत्य करते हुए देखा भी था। जिसमें शिकायत के आधार पर भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उज्जवल को गिरफ्तार किया है।