सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर के 22 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस मनाया गया अखंड मानस पाठ के साथ
सुल्तानपुर के हनुमतपुरम पिपरी साईंनाथ पुरम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 22वां स्थापना दिवस समारोह 14 जून शनिवार 3 बजे मनाया गया। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर स्प्रिचुअल एडवांसमेंट और संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में यह वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। संकट मोचन फाउंडेशन के संरक्षक और अप्रवासी भारतीय स्वामी रामानंद (डॉ आरएस द्विवेदी) महाराज के मार्गदर्शन