जमुई: लक्ष्मीपुर में ऑटो पलटने से बाइक सवार युवती घायल, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
Jamui, Jamui | Jan 5, 2026 लक्ष्मीपुर में सोमवार 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। जिससे उक्त बाइक पर सवार एक युवती घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शहर के बायपास रोड़ निवासी आकृति प्रिया के रूप में की गई। पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार को अपने निजी काम के सिलसिले में अपने रिश्तेदार के साथ लक्ष्मीपुर की और गई थी।