नगर के श्री चिंतामणी हनुमान मंदिर एवं श्री राधा कृष्ण गोपाल मंदिर में फाग उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान होली के रसिया और फाग के ब्रजभाषा में गाए गए सुमधुर संगीतमयी भजनों ने देर रात तक भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में श्री चिंतामणी सुंदरकांड भजन मंडल तथा नगर के संगीत मंडल के लोकप्रिय क्लासिकल गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी