गुलाबगंज: गुलाबगंज के उत्कृष्ट बालक, कन्या छात्रावास में कोचिंग के लिए शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी नवीन निर्देशानुसार जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालक, कन्या छात्रावास विदिशा में कोचिंग के लिए विषय वार शासकीय शिक्षक, प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, उत्कृष्ट प्राइवेट कोचिंग एवं प्राइवेट कोचिंग संस्था से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।