बक्सर: गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के बीच ठोरा नदी में आई बाढ़, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न
Buxar, Buxar | Aug 7, 2025 गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि का सीधा असर इसकी सहायक ठोरा नदी पर पड़ा है। फिलहाल गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच, ठोरा नदी में आई बाढ़ से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। ठोरा नदी उफान पर है, जिससे बक्सर सदर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।कृषि विभाग की अधिकारी के अनुसार बाढ़ कम होने के साथ फसल क्षति का मुआयना होगा।