अररिया: शहर के शिवपुरी में कलकत्ता गए परिवार के बंद घर में चोरों ने की लाखों की चोरी, वारदात CCTV में हुई कैद
Araria, Araria | Apr 28, 2025 शहर के शिवपुरी स्थित एक परिवार के कलकत्ता में अपने बच्चों से मिलने गए होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना रविवार की देर रात की है, जब गृहस्वामी विनोद नाथ झा के घर में चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों सहित कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।