नरकटियागंज: नरकटियागंज के लोहापट्टी गांव निवासी एक युवक की मौत मामले में रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची उसकी मां
नरकटियागंज के लोहापट्टी रोड निवासी युवक गौरव कुमार (28) की मौत मामले में तीसरे दिन युवक की मां बसंती देवी अपने रिश्तेदारों के साथ शिकारपुर थाना पहुंची। इकलौते बेटे की मौत मामले में पुलिस पदाधिकारी से बातचीत की। हालाकि पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन की मांग की। उसके बाद घर से लिखकर आवेदन देने के लिए वे सभी थाने से निकल गए।