शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। हालांकि मामले में उस समय पेंच फंस गया जब कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसको लव जिहाद का रूप दे दिया।