मझगवां: भवन न होने से प्राथमिक विद्यालय छईहन और पतवनिया के बच्चों को हनुमान मंदिर व वृक्षों का सहारा
मझगवां विकास खंड प्राथमिक विद्यालय छईंहन और पतवनिया में शिक्षा भगवान भरोसे है।स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को विद्यालय भवन न होने के चलते वो पेड़ के नीचे और हनुमान जी के मंदिर के चबूतरे पर बैठकर पढ़ते हैं।बच्चों द्वारा बताया कि शिक्षक पढ़ाते हैं।लेकिन जब बरसात होती है,तब मजबूरन शिक्षक बच्चों की छुट्टी कर देते हैं।