कैलारस। कैलारस से महावीर पुरा जाते वक्त शेखपुरा फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने एबुलेंस 108 को सूचना दी, घायल दुर्गेश कुशवाह निवासी कैलारस को कैलारस अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर कैलारस से मुरैना रेफर किया, घटना 2 फरवरी शाम 5:00 बजे के करीब की है।